भाग्यश्री ने बताया Side Leg Raise Exercise का सही तरीका, इस वीडियो से आप भी ले सकते हैं टिप्स
लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग यूट्यूब वीडियो देखकर वर्कआउट कर रहे हैं। कई बार यूट्यूब या फेसबुक वीडियो देखकर कुछ एक्सर्साइज करने के चक्कर में हम गलत तरीके से पोजिशन ले लेते हैं जिसकी वजह से हमें परेशानी उठानी पड़ती है। हाल ही में ‘मैंने प्यार किया’ फेम अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''साइड रेज और पल्स। यह कोर, ग्लूट्स, थाई के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज करते वक्त ध्यान रखें कि आपकी बॉडी सीधी लाइन में हो, जमीन के समांतर हो, आपकी बैक एक दम सीधी हो और आप आगे की तरफ ना झुके हुए हों''।
वीडियो क्लिप में भाग्यश्री साइड रेज करते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने इस एक्सरसाइज सेशन के लिए उन्होंने रेड टॉप को ब्लैक कलर की योगा पैंट्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया। आप भी अगर साइड लेग रेज एक्सर्साइज करना चाहते हैं, तो आप भाग्यश्री के इस वीडियो से टिप्स ले सकते हैं।


No comments:
Post a Comment