Foods Not To Store In Fridge: कितनी भी गर्मी हो, फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां
गर्मी के मौसम में फ्रिज के बिना घर की कल्पना करना भी मुश्किल है। क्योंकि तपती धूप से राहत पाने से लेकर प्यास बुझाने तक हर चीज के लिए हम अपने घर में फ्रिज की तरफ देखते हैं। आज यहां बात करते हैं उन फल और सब्जियों के बारे में जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फिर चाहे कितनी भी गर्मी क्यों ना हो...
कच्ची प्याज फ्रिज में नहीं रखते हैं
प्याज को स्टोर करना है तो इसके लिए रूम टेंप्रेचर बेस्ट होता है। बस इस पर सूरज की रोशनी सीधे नहीं पड़नी चाहिए। फ्रिज में स्टोर करने पर प्याज की लाइफ बढ़ने की जगह कम हो जाती है। क्योंकि प्याज में खुद बहुत मॉइश्चर होता है और फ्रिज की ठंडक में यह जल्दी गल जाती है।
-अगर आपको छिली हुई और कच्ची प्याज स्टोर करनी है तो इसके लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में प्याज को रखें और वेजिटेबल बॉक्स के अंदर इसे फ्रिज में रखें।
कच्चा आलू फ्रिज में नहीं रखते
आलू सब्जियों का राजा है और फिर इसे लंबे समय तक ठंडे और छायादार स्थान पर आराम से स्टोर भी किया जा सकता है। क्योंकि यह स्टार्च से भरपूर होता है इसलिए छायादार और मद्धम प्राकृतिक रौशनी में रखा हुआ आलू लंबे समय तक सही रहता है।
-लेकिन आप कच्चे आलू को फ्रिज में स्टोर करेंगे तो इनके अंदर का स्टार्च फ्रिज के बहुत अधिक ठंडे तापमान में रासायनिक रूप से टूटने लगता है। इससे इस स्टार्च का स्वाद बदल जाता है और फिर आलू खाने में अच्छे नहीं लगते हैं।
लहसुन फ्रिज में स्टोर नहीं करते हैं
कच्चा लहसुन अगर आपको लंबे समय के लिए स्टोर करना है तो इसे कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करते हैं। बल्कि ऐसी जगह पर स्टोरी करते हैं जहां बिल्कुल नमी ना हो और हल्की-हल्की प्राकृतिक रोशनी भी आ रही हो।
-फ्रिज में लहसुन रखने से इसका टेस्ट खराब हो जाता है। साथ ही इसकी अपनी स्मेल फ्रिज में रखी बाकी चीजों में भी आने लगती है। यानी अगर आप फ्रिज में लहसुन के साथ रखा गया दूध पिएंगे तो आपको दूध में से भी लहसुन की ही खुशबू आएगी।




No comments:
Post a Comment