पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है रोजाना 1 मुट्ठी मखाना, जानें इसे खाने से मिलने वाले 5 जबरदस्त फायदे
मसल्स बनाने और बॉडी को भरने में करेगा मदद
पुरुषों में बढ़ता है टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन
मखाना के सेवन से पुरुषों के शरीर में टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। इसे पुरुषत्व का हार्मोन कहा जाता है कि क्योंकि पुरुषों में होने वाले सभी शारीरिक बदलावों में इस हार्मोन की बड़ी भूमिका होती है। इसके अलावा टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन पुरुषों के यौन जीवन में बड़ी भूमिका रखता है। इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए रोजाना 1 मुट्ठी मखाना खाएंगे, तो आपको अपनी इन प्राइवेट बीमारियों के लिए किसी नीम, हकीम या वैद्य के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
बढ़ता है स्पर्म काउंट
पुरुषों में इंफर्टिलिटी यानी बांझपन के मामले इस समय तेजी से बढ़े हैं। इसका एक कारण तो यह है कि दुनियाभर में पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी खराब हो रही है और स्पर्म काउंट घट रहा है। इसके कारण बहुत सारे शादी-शुदा पुरुष पिता बनने से विंचित रह जाते हैं। अच्छे स्पर्म काउंट और हेल्दी स्पर्म के लिए आपको रोजाना मखाना खाना चाहिए।
लंबे समय तक बनी रहती है कामुकता
जिन पुरुषों का यौन जीवन ठीक नहीं चल रहा है, उन्हें रोजाना की डाइट में 1 मुट्ठी मखाना जरूर शामिल करना चाहिए। 'Nutrients' नाम के वैज्ञानिक जर्नल में छपे एक शोध में बताया गया है कि 14 सप्ताह तक रोजाना मखाना खाने से पुरुषों की कामुकता में बढ़ोत्तरी हुई और उनकी कई तरह की यौन समस्याएं भी दूर हो गईं, जिससे वो ज्यादा सुखपूर्वक वैवाहिक जीवन का आनंद ले पा रहे थे।
नपुंसकता से बचाएगा मखाना
नपुंसकता एक ऐसी समस्या है, जो 40 साल की उम्र के बाद दुनिया के 40% से ज्यादा पुरुषों में पाई जाती है। इसका एक बड़ा कारण यह होता है कि पुरुष के यौन अंग तक ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है। कई बार ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के कारण भी ऐसी समस्या होती है। लेकिन मखाने का रेगुलर सेवन करने से ये सभी समस्याएं दूर होती हैं और पुरुषों के नपुंसक होने का खतरा कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर रोगी अगर मखाना खाएं, तो उनका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
No comments:
Post a Comment