Recipe: कच्चे आम की चटनी के आगे भूल जाएंगे अचार का स्वाद
कच्चे आम की चटनी रेसिपी (Raw Mango Chutney Recipe): इन कुकिंग टिप्स (cooking tips) को फॉलो कर आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं कच्चे आम की चटनी...
कच्चे आम की चटनी रेसिपी (Raw Mango Chutney Recipe): गर्मियों (Summer) के मौसम में लोग कच्चा आम (Raw Mango) खाना बहुत पसंद करते हैं. कच्चा आम काफी खट्ठा होता है और इसे काला नमक लगाकर कच्चा खाने में खूब मजा आता है. कई लोग गर्मी के मौसम में लू (Heat Waves) और पेट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए कच्चे आम से आम पना बनाकर भी पीते हैं. वहीं कुछ लोगों को ये चटनी के रूप में ज्यादा पसंद होता है. इस बार आप भी कच्चे आम की चटनी (Raw Mango Chutney) घर पर बनाएं और चटकारे लेने को मजबूर हो जाएं. इन कुकिंग टिप्स को फॉलो कर आप बड़ी आसानी से बना सकते हैं कच्चे आम की चटनी..
कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सामग्री:
कच्चा आम- 1
हरा धनिया- 2 कप (मोटा कटा हुआ)
पुदीने के पत्ते- ½ कप
हींग- 2 पिंच
नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
काला नमक- ½ छोटी चम्मच
हरी मिर्च- 3 से 4
कच्चे आम की चटनी रेसिपी:
कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर पीलर से छील लें और फिर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. और हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना को पानी से अच्छे से धो लें,
-अब मिक्सी में आम के टुकड़े, हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना डाल दीजिए. ऊपर से भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और हींग भी डाल दीजिए. इसमें आधा कप पानी डालकर मिक्सी की चला दें. इसे बारीक पीसना है.
-लीजिए तैयार है आपकी कच्चे आम की खट्टी-खट्टी चटनी. इस चटनी को एक प्याली में निकाल लीजिए.
-आप इस चटनी को दाल-चावल, समोसे, कचौड़ी, पकौड़े के साथ मजे लेकर खा सकती हैं.

No comments:
Post a Comment