फ्रिज में रखे अंडे दे सकते हैं सेहत को धोखा, फायदे की जगह करते हैं नुकसान
अंडे का सेवन बहुत से लोग प्रोटीन से भरपूर डाइट के लिए करते हैं। जबकि कुछ लोग तो सर्दियों के मौसम में रोजाना अंडा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा अंडा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत से लोगों की आदत होती है कि अंडे को बाजार से रोजाना लाने की बजाय एक दिन खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं। जिसे खाना सेहत के लिए ठीक नही है। क्योंकि कई सारे शोध में इस बात का दावा किया गया है कि फ्रिज में रखे अंडे नहीं खाने चाहिए।
दरअसल, अंडे खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। लेकिन जब इसे फ्रिज में कम तापमान पर रखा जाता है तो उसके सारे तत्व नष्ट हो जाते हैं। जबकि इन्हें इसके पोषक पदार्थों के लिए खाया जाता है।
फ्रिज में रखे अंडे हो जाते हैं जल्दी खराब
फ्रिज में रखे अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इन्हें दोबारा से खाने लायक रखा जाए तो कमरे के तापमान में ही रखें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि अंडे रोज खरीद कर लाने की बजाय फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं जो कि बिल्कुल भी ठीक नही है। अंडे फ्रिज में रहने से फ्रेश तो रहते हैं लेकिन इनका असली स्वाद खत्म हो जाता है।
बना रहता है टूटने का डर
अगर फ्रिज में रखे अंडे को तुरंत उबालते हैं तो इसके जल्दी से टूट जाने का डर होता है। इसलिए अगर आप फ्रिज में रखे अंडे को उबालना चाह रहे हैं तो इसे पहले रूम टेंपरेचर पर रख दें।
अगर फ्रिज में रखे अंडे को तुरंत उबालते हैं तो इसके जल्दी से टूट जाने का डर होता है। इसलिए अगर आप फ्रिज में रखे अंडे को उबालना चाह रहे हैं तो इसे पहले रूम टेंपरेचर पर रख दें।


No comments:
Post a Comment