केसर फिरनी : मीठे में कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें केसर फिरनी
आपक अगर मीठे में कुछ अलग खाने का दिल कर रहा है, तो आप केसर फिरनी बनाकर अपना और अपने परिवार का दिल खुश कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कैसे बनती है केसर फिरनी
सामग्री-
चावल, दरदरा पिसा हुआ 1 कप
दूध फुल क्रीम – 1 लीटर
केसर – एक छोटी चम्मच
पिस्ते बारीक कटे हुए
काजू बारीक कटे हुए
चीनी – 100 ग्राम
छोटी इलाइची का पाउडर – चुटकी भर
विधि-
केसर फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छे से पकाएं जब तक की वो गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद दरदरे पिसे हुए चावल डालकर इसे और गर्म करें और चलाते रहें। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसमें चीनी मिलाएं और चीनी घुलने तक और पकाएं। इसके बाद बारिक कटे हुए पिस्ता बादाम और काजू डालकर परोसिए। चांदी का वर्क और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

No comments:
Post a Comment