Vijay Sales [CPS] IN

Monday, June 29, 2020

गर्मियों में अंडरगारमेंट्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, सेहत पर पड़ता है असर

गर्मियों में अंडरगारमेंट्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, सेहत पर पड़ता है असर


गर्मियों में बीमारियां अधिक होने का खतरा रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अंडरगारमेंट्स से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और साफ अंडरगारमेंट्स न पहनने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है। 

स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साफ- सफाई हर चीज की होनी चाहिए। गर्मियों में विशेषकर अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में गर्मी की वजह से पसीना अधिक आता है जिस वजह से शरीर में गंदे बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं, जिस वजह से कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं।



ये बैक्टीरिया हमारे अंडरगारमेंट्स में भी रह सकते हैं, जिनकी वजह से हमारे सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए अंडरगारमेंट्स से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए
  • हमेशा साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए। अगर आप साफ अंडरगारमेंट्स नहीं पहनते हैं तो आपको बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा रहता है, जिस वजह से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में अंडरगारमेंट्स पहनते समय विशेष ध्यान दें। गर्मियों के मौसम में पसीना अधिक आता है, जिस वजह से बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए।


अंडरगारमेंट्स को ऐसे करें साफ
  • अंडरगारमेंट्स को प्रतिदिन अच्छी तरह साफ करना चाहिए। गर्मियों में पसीना अधिक आने की वजह से बैक्टीरिया का खतरा अधिक रहता है, इसलिए अपने अंडरगारमेंट्स को डिटर्जेंट पाउडर की मदद से धोएं। डिटर्जेंट पाउडर से अंडरगारमेंट्स धोने से बैक्टीरिया नष्ट हो जाते  हैं।
  • धूप में सुखाएं
    • अंडरगारमेंट्स को धूप में सुखाना न भूलें। अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे गर्मियों के दिनों में अंडरगारमेंट्स को धूप में नहीं सुखाते हैं। धूप में न सुखाने से अंडरगारमेंट्स में बैक्टीरिया रह सकता है, जिसके कारण कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अंडरगारमेंट्स को धूप में नहीं सुखाते हैं तो आज से  ही अंडरगारमेंट्स को धूप में सुखाना शुरू कर दें।
    अगली स्लाइड्स में जानिए अंडरगारमेंट्स की सफाई न करने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...
  • इंफेक्शन हो सकता है
    • अगर आप अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई नहीं करते हैं तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा है। गर्मियों के मौसम में प्राईवेट पार्टस में इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है और ये और भी अधिक बढ़ जाता है जब हम अपने अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई सही से नहीं करते हैं।

    • रेशेज
      • अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई न रखने से प्राईवेट पार्टस में रेशेज हो सकते हैं। रेशेज के होने से व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप रेशेज की समस्या से बचना चाहते हैं तो अंडरगारमेंट्स की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अंडरगारमेंट्स को धूप में सुखाएं।
      • स्किन संबंधित समस्याएं
        • अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई न करने से स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जैसे दाद-खाज और खुजली। दाद-खाज और खुजली एक बार हो जाए तो सही होने पर काफी समय लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको दाद-खाज और खुजली न हो तो अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई का ध्यान रखें

        • किडनी और लीवर में परेशानी
        • अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई न रखने से बैक्टीरिया का इंफेक्शन होता है और इंफेक्शन का सबसे ज्यादा असर लीवर और किडनी पर पड़ता है। अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई न रखने से किडनी में पथरी जैसी समस्याएं हो सकती है।

No comments:

Post a Comment