Vijay Sales [CPS] IN

वर्क फ्रॉम होम करते वक्‍त खाएं ये 6 हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, न बढेगा मोटापा और न लगेगी नींद


NBT

वर्क फ्रॉम होम करते वक्‍त खाएं ये 6 हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, न बढेगा मोटापा और न लगेगी नींद




इन दिनों कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दे रखी है। अरग आप भी उनमें से ही एक हैं तो अपने खान पान का खास ख्‍याल रखें। यहां जानें घर से काम करते वक्‍त हेल्‍दी स्नैक्स कैसे लें।

देश भर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में भी करीब डेढ़ सौ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले कि ये वायरस भारत में बेकाबू हो जाए, इससे बचाव को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। वहीं, छोटी-कंपनियां काम जारी रखने के लिये अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे रही है।

घर में आराम से काम करना हमेशा ही रिलेक्‍सिंग माना जाता है मगर इसका स्‍वास्‍थ्‍य पर भी काफी हद तक असर पड़ता है। एक ओर जहां घर पर काम का माहौल नहीं बन पाता, वहीं खाने पीने की आदतों पर भी इसका उल्‍टा असर पड़ता है। घर पर रह कर ऑफिस का काम करते हुए कुछ भी हेल्‍दी बना या खा पाना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में भूख लगने पर जो कुछ भी हाथ में आता है वह सीधे पेट के अंदर जाता है। अगर आप भी कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो कोशिश करें कि अपनी किचन कैबिनेट में कुछ ऐसे हेल्‍दी स्नैक्स रखें जिन्‍हें भूख लगने पर खाया जा सके।

वर्क फ्रॉम होम करते वक्‍त खाएं ये 6 हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, न बढेगा मोटापा और न लगेगी नींद



ड्राई फ्रूट्स भूख रोकने में मदद करते हैं और शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाते हैं। इसलिये दिन में एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स खाना हर किसी के लिये बेहद जरूरी है। अगर आप घर से काम कर रहे हैं, तो याद से दो या तीन बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और अंजीर खाना न भूलें। हर दिन कम से कम मात्रा में नट्स का सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है

NBT




भुना हुआ चना सबसे आसानी से उपलब्‍ध होने वाला स्‍नैक है जो प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरा होता है। 1/2 कप चने में 5 ग्राम फाइबर और 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका सेवन करने से शरीर का न तो मोटापा बढ़ता है और ना पेट से जुड़ी कोई समस्‍या होती है। यह एक हेल्‍दी स्नैक्स है जिसमें कैलोरी न के बराबर होती है।

NBT


आपको बाजार में आराम से चना, मूंग या मोठ का स्प्राउट मिल जाएगा। इन्‍हें एक साथ मिक्‍स करें और उसमें टमाटर, प्‍याज और अन्‍य मनपसंद सब्‍जियां मिक्‍स कर लें। ऊपर से नींबू और चाट मसाला डाल कर स्नैक्स के तौर पर खाएं।



NBT



केला, सेब, संतरा, अंगूर और पीच आदि फलों को खाने के लिये ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, इसलिए आप इसे डेस्‍क पर बैठे बैठे ही खा सकते हैं। इन्‍हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। यही नहीं इनमें आपको फाइबर और विटामिन्‍स भी भरपूर मिलेंगे।

NBT

जब आप घर से काम कर रहे हों, तो हेल्‍दी आहार लेना बेहद जरूरी है। अपने आहार में मल्टीग्रेन को शामिल करें, क्योंकि यह वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। कोशिश करें कि ब्रेकफास्‍ट में ओट्स, रागी फ्लेक्‍स या दलिया आदि से बनी चीजों का सेवन करें। शरीर में सारा दिन एनर्जी बनाए रखने के लिये मल्‍टीग्रेट ओट्स खाएं।
NBT


लो फैट मिल्‍क और कोको से भरी हुई डार्क चॉकलेट खराब मूड को तुरंत बदल देती है। यह कैलोरी में कम होने के साथ-साथ मीठा खाने की क्रेविंग को कम करती है।


NBT


स्‍नैक्‍स खा कर अपनी भूख मिटाना अच्‍छी बात है लेकिन जरूरत से ज्‍यादा इसका सेवन आपको मोटापे का शिकार भी बना सकता है। नट्स, प्रोटीन बार या फिर फल और सब्‍जियों को हमेशा बैलेंस कर के खाने की आदत डालें। किसी भी चीज की अति आपके शरीर के लिये नुकसानदेह हो सकती है।




No comments:

Post a Comment