Vijay Sales [CPS] IN

Wednesday, July 22, 2020

खुलासा! श्रीलंका में हुए ईस्टर बम ब्लास्ट में शामिल IS आतंकी की पत्नी है भारत में

खुलासा! श्रीलंका में हुए ईस्टर बम ब्लास्ट में शामिल IS आतंकी की पत्नी है भारत में

ईस्टर (2019 Easter Bomb Blasts) के मौके पर तीन चर्च और कुछ होटलों पर आतंकी (Sri Lanka Terrorist Attack) हमले में शामिल रहे एक आत्मघाती हमलावर की पत्नी के भागकर भारत आ जाने की जानकारी सामने आई है. श्रीलंका पुलिस ने कहा है कि ऐसे सबूत मिले हैं कि ये महिला गिरफ्तारी के डर से भागकर भारत चली गयी है.




कोलंबो. बीते साल अप्रैल 2019 में ईस्टर (2019 Easter Bomb Blasts) के मौके पर तीन चर्च और कुछ होटलों पर आतंकी (Sri Lanka Terrorist Attack) हमले में शामिल रहे एक आत्मघाती हमलावर की पत्नी के भागकर भारत आ जाने की जानकारी सामने आई है. श्रीलंका पुलिस ने कहा है कि ऐसे सबूत मिले हैं कि ये महिला गिरफ्तारी के डर से भागकर भारत चली गयी है. ISIS से संबद्ध स्थानीय आतंकी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने पिछले साल 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और कुछ आलीशान होटलों को निशाना बनाया था. ईस्टर रविवार को हुए हमले में 11 भारतीय समेत 260 लोगों की मौत हो गयी थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

श्रीलंका पुलिस ने विस्फोट के मामले में 200 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. अंग्रेजी अखबार 'द आइलैंड' के मुताबिक जांच आयोग ने बताया है कि नोगोम्बो में सेंट सेबेस्टियन चर्च के सामने खुद को उड़ा लेने वाले आत्मघाती हमलावर अचची मोहम्मदु मोहम्मद हस्तुन की पत्नी पुलस्तीनी राजेंद्रन उर्फ सारा सितंबर 2019 में समुद्र मार्ग से संभवत: भारत भाग गयी है. मुख्य निरीक्षक अर्जुन महीनकांडा ने राष्ट्रपति जांच आयोग को बताया कि उसे भगाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर 2019 में उन्हें एनटीजे के द्वारा किए गए हमलों की जांच का जिम्मा सौंपा गया था. महीनकांडा ने जांच आयोग को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की सारा हमले के तुरंत बाद फरार हो गई और वह बट्टीकालोओ के मनकाडू में छिपी हुई थी. अधिकारी ने बताया कि बाद में सूचना मिली की मन्नार क्षेत्र से एक नौका के जरिए वह भारत भाग गयी. सारा के भाई और एक अन्य रिश्तेदार ने उसे भगाने में मदद की थी. इस हमले में लगभग 50 विदेशियों की मौत हो गई थी, जिसमें लगभग 10 भारतीय शामिल थे.

जांच के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि देश के करोड़पति मसाला व्यापारी मोहम्मद यूसुफ इब्राहिम के दो बेटे हमलावरों में शामिल थे. करोड़पति मसाला व्यापारी मोहम्मद यूसुफ इब्राहिम के बेटे इंसाफ इब्राहिम व इल्हाम इब्राहिम के अलावा इनमें से एक की पत्नी फातिमा इब्राहिम भी इसमें शामिल थी. ये लोग खुद अपना 'पारिवारिक सेल' चलाते थे. इलहाम और इंसाफ ने कोलंबो में शांगरी-ला और सिनामॉन ग्रांड होटल में खुद को उड़ा लिया था. पुलिस द्वारा घर पर छापा मारने के दौरान वहां मौजूद फातिमा ने खुद को उड़ा लिया था.

पुलिस के मुताबिक हमले के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम ने हमलावरों से संपर्क करने और उनके ब्रेनवॉश के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था. हाशिम महीनों तक प्राइवेट चैटरूम में लोगो को इस हमले को अंजाम देने के लिए राजी करने के लिए काम करता रहा. वह अपने फेसबुक पेज से श्रीलंकाई मुसलमानों को प्रभावित कर रहा था. मुस्लिम समुदाय के नेताओं के अनुसार हाशिम खुले तौर पर गैर-मुस्लिमों की हत्या की बात करता था. इसे लेकर प्रशासन को सजग किया गया था, लेकिन इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया. इस्लामिक स्टेट समूह (ISIS) ने इन सिलसिलेवार हमलों की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, श्रीलंकाई सरकार ने हमले में स्थानीय इस्लामिक आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ बताया था, लेकिन हमले में विदेशी आतंकी संगठन के हाथ होने की बात भी नकारी नहीं गई.

No comments:

Post a Comment