सच हो रही है कोरोना पर भारत के छोटे ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी
नई दिल्ली. ज्योतिष चमत्कार नहीं विद्या है और अभिज्ञ आनंद जादूगर नहीं ज्योतिषी हैं. आयु से प्रतिभा का कोई लेनादेना नहीं होता. आज चौदह वर्ष के इस भारतीय ज्योतिषी को दुनिया के लोग जान गए हैं और इस विश्वख्याति का कारण बनी है उनकी आज से डेढ़ साल पहले की गई हैरान कर देने वाली भविष्यवाणी जिसमें उन्होंने कहा था की 2020 में होगा वायरस और मनुष्यों का युद्ध !
सच होने लगा है अभिज्ञ का कथन
राहत के समाचार आने लगे हैं
जहां देश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 4,700 से ऊपर जा चुका है वहीं होने वालों की संख्या में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखी गई है. अब तक कुल इक्यासी हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है. इसे भी अच्छा संकेत माना जा सकता है कि बहतु से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने ऐलान किया है कि वहां कोरोना मरीज बड़ी संख्या में ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल रही है. आंकड़ों पर गौर करें तो देश में ठीक होने वालों की संख्या में गुरुवार से पिछले दो दिनों में ग्यारह हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. इतना ही नहीं अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या में पांच हजार से अधिक की कमी आई है और यह घटकर लगभग 82 हजार रह गई है.
ये हैं कोरोना ज्योतिषी अभिज्ञ आनंद
कोरोना पर किसी की कोई भविष्यवाणी सच नहीं मानी जा सकती थी अब से चार माह पहले तक क्योंकि तब तक कोरोना क्या होता है दुनिया में एक प्रतिशत लोगों को भी नहीं पता था. और उसके भी चार माह पहले यदि किसी ने कोरोना की आहट पहचान ली हो तो उस विशेष व्यक्ति को अति-विशेष कहना ही होगा. भारत का यह अति-विशेष व्यक्ति एक चौदह वर्ष का बालक है जो अब दुनिया का जाना माना ज्योतिष-विशारद है.अब अभिज्ञ आनंद को कोरोना ज्योतिषी के नाम से भी जाना जाने लगा है.

No comments:
Post a Comment