Chandra Grahan 2020: आज लगेगा साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, ऐसे कर सकते हैं Live Streaming
Chandra Grahan 2020: उत्तरी अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इस ग्रहण का एक विशेष महत्व है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्रता के 244वें वर्ष का जश्न 4 जुलाई के वीकेंड पर मना रहा है.
बता दें, आज लगने वाला इस ग्रहण को थंडर ग्रहण (Thunder Eclipse) और बक ग्रहण (Buck Eclipse) भी कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल जुलाई के महीने में हिरण अपने Antlers छोड़ते हैं. उत्तरी अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इस ग्रहण का एक विशेष महत्व है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्रता के 244वें वर्ष का जश्न 4 जुलाई के वीकेंड पर मना रहा है.
हालांकि, इस बार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस ग्रहण को दक्षिणी/ पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका के अधिकतर हिस्से, उत्तरी अमेरिका के अधिकतर हिस्से, दक्षिणी अमेरिका, भारतीय महासार और अंटार्टिका में देखा जा सकेगा.
इस तरह लाइव स्ट्रीमिंग से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण (How to Watch Lunar Eclipse through Live Streaming)
बता दें, आप चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं और इससे आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. हालांकि, कई लोग लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी चंद्र ग्रहण को देखना पसंद करते हैं. भले ही भारत में चंद्र ग्रहण दिन होने की वजह से न देखा जा सकता हो लेकिन आप चाहें तो लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अभी भी इसे देख सकते हैं.
आप www.timeanddate.com या फिर कुछ मशहूर यूट्यूब चैनल जैसे, स्लूह और वर्चुअल टेलीस्कोप आदी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए चंद्र ग्रहण देख सकते हैं.

No comments:
Post a Comment