ये हैं एक साथ सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली 5 जोड़ियां, जानिए कौन है टॉप पर
क्रिकेट इतिहास में 17 जोड़ियां ही ऐसी रही हैं, जिन्होंने एक साथ अपनी टीम के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें कई भारतीय का नाम भी शामिल है
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में जितना अहम अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है, उतनी ही अहमियत टीम के लिए लंबे समय तक खेलना भी रखता है. यदि कोई खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बहुत लंबे अरसे तक लगातार मैच दर मैच का हिस्सा बना रहता है तो इसका मतलब होता है कि उस क्रिकेटर ने अपने खेल पर बहुत मेहनत की है और लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. किसी टीम की सफलता बहुत हद तक इस पर ही निर्भर करने लगती है कि उस क्रिकेटर ने कैसा प्रदर्शन किया है.
लेकिन अगर ऐसे क्रिकेटर्स की संख्या एक की बजाय 2 हो जाए तो टीम का प्रदर्शन और ज्यादा शानदार हो जाता है. टेस्ट क्रिकेट में बहुत सारे दिग्गज क्रिकेटरों की जोड़ियां रही हैं, जिनका नाम टेस्ट दर टेस्ट मैच टीम चुने जाते समय सबसे ऊपर लिखा जाता था. क्रिकेट इतिहास में 17 जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने एक साथ टीम में रहते हुए 100 से ज्यादा टेस्ट का परिणाम आपस में शेयर किया है. ऐसी ही एक साथ सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टॉप-5 जोड़ियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं.
मास्टर ब्लास्टर और द वॉल की जोड़ी है सबसे अव्वल
वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच एकसाथ खेलने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जोड़ी का है. 200 टेस्ट मैच खेलकर 15,921 रन बनाने वाले सचिन और 164 टेस्ट मैच में 13,288 रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक एक साथ टीम इंडिया के लिए 146 टेस्ट मैच की 143 पारियों में टीम के लिए 50.51 के औसत से 6,920 रन जोड़े थे, जिसमें दोनों के बीच 20 शतकीय साझेदारियां की गई थीं.

कैलिस और बाउचर का रहा दूसरा नंबर
एक साथ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली जोड़ियों में दूसरा नंबर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (Jaques Kallis) और विकेटकीपर मार्क बाउचर (Mark Boucher) का रहा है. इन दोनों ने 1998 से 2012 के दौरान एक साथ 136 टेस्ट मैच खेले थे. हालांकि इस दौरान इनकी विकेट पर एकसाथ बल्लेबाज के तौर पर मौजूदगी महज 25 पारियों की ही रही, लेकिन कैलिस ने इन 136 टेस्ट में 265 विकेट लेने के अलावा 169 कैच भी लपके थे. साथ ही कैलिस ने 11,252 रन भी बनाए थे. बाउचर ने भी इन 136 टेस्ट में 4,970 रन बनाने के साथ विकेट के पीछे 517 शिकार भी किए थे.

द्रविड़ और लक्ष्मण का साथ भी बहुत लंबा
राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के बीच 2001 के कोलकाता टेस्ट की ऐतिहासिक साझेदारी तो सभी को याद होगी, लेकिन इस जोड़ी ने इसी एक टेस्ट में नहीं बल्कि 1996 से 2012 के दौरान 132 टेस्ट मैच में एक साथ टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. इन 132 टेस्ट मैचों में दोनों ने 86 पारियों में एकसाथ साझेदारी करते हुए 51.45 के औसत से 4065 रन बनाए थे, जिनमें 12 शतकीय साझेदारियां शामिल थीं. इन 132 टेस्ट मैच में लक्ष्मण ने 8,529 रन और द्रविड़ ने 10,607 रन का योगदान टीम इंडिया के खाते में दिया था.

कुक-एंडरसन की जोड़ी का रहा है जबरदस्त योगदान
टेस्ट क्रिकेट की जोड़ियों के लिहाज से इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलस्टेयर कुक (Alastair Cook) और महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) का भी जबरदस्त योगदान रहा है. इस जोड़ी ने 2006 से 2018 के बीच 130 टेस्ट मैच एकसाथ खेले थे, जिनमें एंडरसन ने टीम के लिए 523 विकेट लेकर, जबकि कुक ने 9,729 रन बनाकर बेहतरीन काम किया था.

श्रीलंकाई सफलता में जयवर्धने-संगकारा का अहम रोल
श्रीलंका की सफलताओं में उसके लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 2 बल्लेबाजों महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) और कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) का रोल बेहद अहम रहा है. इन दोनों ने 2000 से 2014 तक श्रीलंका के लिए 126 टेस्ट मैच में एक साथ उपस्थिति दर्ज कराई थी. इन टेस्ट मैच में जयवर्धने ने 10,372 रन, जबकि संगकारा ने 11,547 रन का योगदान टीम के लिए दिया था. इन दोनों ने आपस में 120 पारियों में साझेदारी करते हुए 56.50 के जबरदस्त औसत से 6,554 रन जोड़े थे, जिनमें 19 शतकीय साझेदारियां थी.

No comments:
Post a Comment