How to Start Agarbatti Making Business कैसे शुरू करे? भारत एक कृषि प्रधान देश होने के साथ-साथ धर्म प्रधान देश भी है यहां पर सुबह-शाम मंदिरों में आरती होती है, दरगाह में अजान होती है, गिरिजा घरों में प्रार्थना होती है तथा गुरुद्वारों में सभा होती है !इन सभी धर्मों के धर्मस्थल पर एक चीज कॉमन होती है और वह अगरबत्ती है ! इस कार्य में कम लागत और बंपर मुनाफा है, अच्छी योजना बनाकार आप इससे लाखों रूपयों का बिजनेस कमा सकते हैं! वैसे भी हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा महीना होता होगा, जब यहां तीज-त्यौहार, व्रत एवं धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं ! इन सभी क्रियाकलापों के लिए अगरबत्तियों की जरूरत पड़ती है ! इसके अलावा अन्य देश जैसे अमेरिका रशिया ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड श्रीलंका म्यानमार पाकिस्तान बांग्लादेश में घर को सुगंधित करने और भगवान की पूजा करने के लिए अगरबत्ती की आवश्यकता पड़ती है !
How to Start Agarbatti Making Business
इन सभी चीजों की ध्यान में रखते हुए अगरबत्ती का व्यापार शुरू करना बहुत ही बुद्धिमानी का कार्य है ! आज के समय में एक अगरबत्ती की खुदरा कीमत 20 से 25 रूपए से शुरू होती है ! जबकि इसे बनाने की लागत कम है !इसलिए इस पेज पर हमने अगरबत्ती व्यापार से संबंधित समस्त जानकारी शेयर की है ! जिसको पढ़कर आप आसानी से अगरबत्ती के व्यापार को शुरू कर पाएंगे !Business Ideas : अगरबत्ती बनाने का बिज़नेस शुरू करे
अगरबत्ती का स्वरोजगार अधिकतर महिला चलाती है ! परंतु अब इसमें पुरुष भी प्रोफेशनल तरीके से अपना हाथ आजमा रहे हैं !अगरबत्ती का व्यापार ऐसा व्यापार है ! जिसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं ! और इसमें लगने वाले रो मटेरियल काफी सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाते हैं ! बढ़ती हुई महंगाई के साथ-साथ अगरबत्तियों के दामों में भी वृद्धि हुई है ! जहां पहले अगरबत्ती 5 की मिलती थी ! वही अब अगरबत्ती का पैकेट 20 से लेकर 100 तक में मिलता है ! इसलिए इस व्यापार की आय में भी वृद्धि हुई है ! इस काम में अच्छी आमदनी है ! अगर मेहनत सही से की जाए तो 3 रूपए की लागत पर एक पैकट (12 अगरबत्ती) से 20 रूपया कमाया जा सकता है !औसत एक महीने में आप 35 से 40 हजार रूपए कमा सकते हैं !
अगरबत्ती का Business शुरू करने में लगने वाली लागत?
Aggrbatti Business को चालू करने के लिए आप 13000 की लागत के साथ घरेलू तौर पर भी हाथों से निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं ! परंतु अगर आप अगरबत्ती के बिजनेस को मशीनें के द्वारा करना चाहते हैं ! तो उसके लिए आपको इसे शुरू करने में लगभग 500000 तक की लागत आ सकती है ! अगरबत्ती बनाने की मैनुअल मशीन का दाम 14000 है और सेमी ऑटोमेटिक मशीन का दाम 90000 है, वहीं हाई स्पीड मशीन का दाम लगभग 1,15000 के आसपास है ! हम इस आर्टिकल में आपको घरेलू तौर पर अगरबत्ती बनाने के बारे में बताएंगे ! How to Start Agarbatti Making Business
इस प्रकार से आप आगरबत्ती बना सकते हैं : How to Make Agarbatti
आज की नई टेक्नोलॉजी के साथ अगरबत्ती बनाने के कई तरीके हैं, हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं, इसे बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में आपको लकडी, सफेद चंदन, चारकोल, राल तथा गूगल की आवश्यक्ता है !सबसे पहले सफेद चंदन तथा चारकोल को अच्छी तरह से पीसते हुए गूगल को पानी में मिला लें ! अब इसे खरल करते हुए उसकी लेई बना लें और पीसे हुए सफेद चंदन, राल तथा चारकोल में मिक्स कर दें, अब बस इस गूंथे हुए मसाले को बांस की तीलियों पर लगाना है !
मसाले को तीलियों पर लगाने के लिए एक हाथ में हथेली पर मसाला एवं दूसरे हांथ में तिली लेकर उसे धीरे-धीरे घुमाएं ! अगरबत्ती बनाने के लिए तीलिंयों की जरूरत होती हैं आपको बांस की तीलियां बड़ी आसानी से बाज़ार से मिल सकती है, अगर इसकी लंबाई की बात करें तो एक अगरबत्ती की लंबाई 7 से 10 इंच तक हो सकती है ! अधिक बेहतर परिणाम के लिए आप तीलियों पर लगे मसाले को सुखाकर उन्हें किसी सुगंधित मिश्रण में डुबो सकते हैं !

No comments:
Post a Comment