Vijay Sales [CPS] IN

Wednesday, August 12, 2020

पुणे-: पुण्याला पुणे हे नाव कसे पडले,  पुण्याचा इतिहास, भूगोल, आणि पुण्याची संस्कृती माहिती आहे का?....

 पुणे-: पुण्याला पुणे हे नाव कसे पडले,  पुण्याचा इतिहास, भूगोल, आणि पुण्याची संस्कृती माहिती आहे का?....

भाग  --- 2
भूगोल 

पुणे का स्थान 18°31'22.45" उत्तर अक्षांश, 73° 52' 32.69 पूर्व रेखांश है।

पुणे का मध्यबिंदु (Zero milestone) पुणे जी.पी.ओ पोस्ट ऑफिस के बाहर है। जी.पी.ओ. पुणे सह्याद्रि पर्वत के पूर्व और समुद्रतल से 560 मी (1,837 फूट) की ऊचाँई पर है। भीमा नदीकी उपनदियाँ मुला व मुठा के संगम पर यह शहर बसा है। पवना व इंद्रायणी ये नदियाँ पुणे शहर के उत्तर-पश्चिम दिशा मे बहती है। शहर का सर्वोच्च बिंदु वेताल टेकडी (समुद्रतल से 800 मी) है और शहर के पास का सिंहगड किले की ऊचाँई 1300 मी. है।

पुणे शहर कोयना भूकंप क्षेत्र मे आता है जो पुणे शहर से 100 कि॰मी॰ दक्षिण दिशा मे है। पुणे में मध्यम व छोटे भूकंप आए है। कात्रज, में 17 मई, 2004 को 3.2 रि. स्केल का भूकंप आया था।


पेठ


पुणे शहर के पूर्व में नदी किनारे पेठ के अनुसार बढता गया, जो नए उपनगर है और जुडते हुए शहर का विस्तार करते चले गए है। पेठ के नाम सप्ताह के दिनो के नाम और ऐतिहासिक व्यक्तियों के नाम पर रखे गए। पुणे के पेठ के नाम इस प्रकार हैं:

पुणे ये १७ पेठ का शहर है। कसबा पेठ, रविवार पेठ, सोमवार पेठ, मंगलवार पेठ, बुधवार पेठ, गुरुवार पेठ, शुक्रवार पेठ, शनिवार पेठ, गंज पेठ (महात्मा फुले पेठ), सदाशिव पेठ, नवी (सदाशिव) पेठ, नारायण पेठ, भवानी पेठ, नाना पेठ, रास्ता पेठ, गणेश पेठ, घोरपडे पेठ।


वातावरण



पुणे शहर मे गर्मी, (मौनसून) वर्षा व शीत ऋतु होती है। मार्चसे मई (तापमान 25°- 29° से.) सबसे गर्म महीने हैं। मई महीने में बारिश शुरु होती है। जून महीने मे अरब सागर से मानसून की हवाएँ शुरू होती है। पुणे में वार्षिक 722 मि.मी. बारिश होती है। जुलाई महिने में सबसे ज्यादा बारिश होती है। बारिश मे तापमान 20°- 28° से. होता है।

मानसून के बाद अक्तूबर महीने मे दिन मे तापमान बढ़ता है मगर रात को ठंढ़ होती है। सर्दी नवंबर से फरवरी महीनों मे रहती है। इस समय पुणे भेट करने के लिए सर्वोत्तम समय है। इस समय दिन का तापमान 29°से तो रात्रि का तापमान 10°से नीचे होता है। दिसंबर व जनवरी महीनों में तापमान 5-6°से तक नीचे जाता है। पुणे का अधिकतम तापमान 43.3°से, 20 अप्रैल, 1987/7 मई, 1889 को और (1781-1940 के बीच के वर्षो मे) न्यूनतम तापमान 1.7°से 17 जनवरी 1935 को दर्ज किया गया। जनवरी 1991 मे पुणे का तापमान 2.8°से था।

जैवविविधता


पुणे शहर के डाक कार्यालय से 25 कि॰मी॰ दूर त्रिज्या के परिसर मे साधारणतः 1,000 पुष्प-वनस्पति की प्रजातियाँ, १०४ फुलपाखर की प्रजातियाँ, 350 पक्षियो की प्रजातियाँ और 64 स्तनधारी प्राणियों की प्रजातियाँ पाई गई है।

जनजीवन


पुणे शहर भारत का सबसे तेज विकसित होने वाला शहर है। पुणे कि जनसंख्या बडी तेजी से बढ रही है। सन १९९१ कि जनगणना के अनुसार पुणे कि जनसंख्या ११ लाख थी। सन २००१ के अनुसार २५ लाख हुई। अब २०११ के अनुसार जनसंख्या ५० लाख के उपर जाने कि संभावना है। पुणे शहर मे सॉफ्टवेयर व वाहननिर्मिती के व्यवसायो के निरंतर विकास से नोकरी की तलाश मे भारत के अन्य प्रांत के लोगो यहाँ बसते आए है। 2003 से यहाँ निर्माण-क्षेत्र के काफी तेजी आई है।

पुणे भारत का सातवां सबसे बडा शहर है। भारत में पुणे से बडे शहर मुंबई, कोलकत्ता, दिल्ली, चेनई, बेंगलोर, हैदराबाद और अहमदाबाद है। पुणे के बाद सूरत, जयपुर, लखनऊ और कानपुर यह शहर आते है।

पुणे मे रहने वालो को पुणेकर कहकर भी संबोधित किया जाता है। शहर की मुख्य भाषा मराठी है और अंग्रेजी व हिंदी भाषा बोलते हुए अकसर लोग मिलते है।

पुणे के भगिनी शहर


यह शहर पुणे के भगिनी शहर है -

त्रोम्सो, नॉर्वे
ब्रेमेन, जर्मनी
सान होज़े, संयुक्त राज्य अमेरिका
फेरबँक्स, अलास्का, संयुक्त राज्य अमेरिका usa

पर्यटन
यहां कई पर्यटक आकर्षण हैं। जिनमें से कुछ हैं:-

शनिवार वाड़ा
आगाखान महल
पार्वती हिल मंदिर
कटराज सर्प उद्यान
कोणार्क
ओशो आश्रम

No comments:

Post a Comment