Vijay Sales [CPS] IN

Tuesday, October 27, 2020

खौलते हुए तेल में हाथ डालकर पकवान बना रही ये महिला, वीडियो वायरल

 


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला कड़ाही में गर्म तेल में हाथों से ही पकवान बनाते ही नजर आ रही हैं. महिला इस दौरान उबलते हुए तेल में हाथ भी डाल रही है फिर भी उसका हाथ नहीं जल रहा है. वीडियो देखकर लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि क्या सच में ऐसा संभव है?



जी हां ये पूरी तरह सच है. 13 सेकंड की क्लिप में एक बुजुर्ग महिला को उबलते गर्म तेल के एक बड़े पैन के बगल में खड़ा दिखाया गया है. चिमटे या दूसरे बर्तन का उपयोग करने के बजाय, महिला अपनी उंगलियों का उपयोग पैन में पक रहे पकवान को घुमाने के लिए कर रही है.



वीडियो में महिला अपने हाथ में कुछ गर्म तेल लेती है और दर्शकों को दिखाती है कि वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रही है.

वायरल टिकटॉक वीडियो को ट्विटर अकाउंट फर्स्ट वी फेस्ट द्वारा साझा किया गया था. उन्होंने वीडियो को, 'चिमटे हारे हुए (सिक) लोगों के लिए हैं' कैप्शन के साथ शेयर किया.

No comments:

Post a Comment