लॉकडाउन में धर्मेंद्र का बदल गया लुक, पुरानी यादें हुईं ताजा तो बोले- ‘बच्चा हो गया हूं दोस्तों
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लॉकडाउन में उनका लुक काफी बदला हुआ दिखा। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ नजर आया। इस बार वो पुराना गाना गुनगुना रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपना ये वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।
धर्मेंद्र अब ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। धर्मेंद्र फार्महाउस में कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह के फल, सब्जियां उगाई जाती हैं। पिछले दिनों खेती करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो भी साझा किया था। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लॉकडाउन में उनका लुक काफी बदला हुआ दिखा। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ नजर आया। इस बार वो पुराना गाना गुनगुना रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपना ये वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।
वीडियो में धर्मेंद्र के बैकग्राउंड में मोहम्मद रफी का गाना ‘जिन रातों में नींद उड़ जाती हैं…’ बज रहा होता है। गाने के साथ धर्मेंद्र गुनगुनाते हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘दोस्तों, अजीब कैफियत थी कल रात। तरन्नुम में गाया एक गाना। रफी साहब का। जो कॉलेज के दिनों में मेरा पसंदीदा था। जी चाहा सुना दूं आप सब को भी। पसंद ना आया तो डिलीट कर देना।’
एक अन्य वीडियो में धर्मेंद्र लिखते हैं कि ‘बच्चा हो गया हूं दोस्तों। इस खिलौने से दिल बहल जाता है। फिर झिझक जाता हूं। गर अच्छा ना लगा तो…’ इससे पहले एक वीडियो में धर्मेंद्र, लता मंगेशकर का गाना सुन रहे थे।
धर्मेंद्र अब ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। धर्मेंद्र फार्महाउस में कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह के फल, सब्जियां उगाई जाती हैं। पिछले दिनों खेती करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो भी साझा किया था।
बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1970 के दशक में उनकी गिनती दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में की जाती थी।




No comments:
Post a Comment