एक परिवाराने एक कुत्ते को घर लाया, लेकिन जब जानवरों के डॉक्टर ने उसे देखा तो पुलिस बुला ली।
परिवार बहुत दिनों से एक कुत्ता पालने की सोच रहा था। एक रविवार वे लोग आखिर मार्केट से एक नन्हें से पिल्ले को घर ले आए। मार्केट में ज़्यादा प्रकार के कुत्ते नहीं मिले थे और कोई कुत्ता ऐसा नहीं था जिसमें कोई खास बात दिखे। फिर उन्हें ये प्यारा, नन्हा पिल्ला दिखा जिस पर उनका तुरंत दिल आ गया था। उस मासूम की प्यारी आँखें देखकर परिवार का दिल भर आया था और वे उसे घर ले आए।
जब उन्होंने बेचने वाले से कुत्ते की नस्ल के बारे में पूछा था तो उसने बताया था कि ये मास्तिफ़ प्रजाति का है। परिवार के लोगों को जल्दी ही लगने लगा था कि कुत्ते में कुछ खास बातें थीं।
सबसे पहले तो घर वालों ने देखा कि कुत्ते को बहुत ज़्यादा भूख लगती थी। वह रोज दो बाल्टी भर के पास्ता और फलों का एक पूरा पेटी खा जाता था। उन्हें पता था कि उसे भूख लगती होगी लेकिन इतना खाने वाला कुत्ता उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।
कुछ दिनों बाद वो छोटा कुत्ता बहुत अजीब तरीके से भौंकने लगा। लेकिन उसकी आवाज़ सुनकर बिल्कुल नहीं लगता था कि वह भौंक रहा हो!
कुत्ते की आवाज़ सुनकर लगता था मानो वो बहुत ज़ोर से चीख रहा हो। परिवार वाले इस अजीब व्यवहार को देखकर थोड़े आश्चर्य में पड़ने लगे थे। लेकिन वे यह भी जानते थे कि ये एक बहुत स्पेशल नस्ल का कुत्ता था और इसलिए उन्होंने इन चीजों पर ज़्यादा ध्यान न देकर उसकी देखभाल और प्यार में कोई कमी नहीं होने दी।
एक दिन तक कुत्ते ने कुछ ऐसा कर दिया जिस पर विश्वास करना मुश्किल था।
परिवार को अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। उनका कुत्ता खड़ा हो सकता था! उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। किसी ने भी उसे खड़ा होना नहीं सिखाया था इसलिए उसने या तो ये खुद सीख लिया था या फिर उसकी नस्ल में ही ये खूबी थी कि वह बिना सीखे खड़ा होने लगता हो। उन्होंने सोचा शायद मास्टिफ़ नस्ल के कुत्ते ऐसा कर सकते होंगे!
लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी।
"प्यारा छोटू ब्लैकी" बहुत खाना खाता था और इसलिए बहुत तेजी से बढ़ गया था। जब वह 2 साल का था तो करीब एक मीटर ऊँचा हो गया था और उसका वजन 110 किलो पहुँच चुका था। उसके मालिक हैरत में पड़ने लगे थे कि कुछ तो गड़बड़ है। दुनिया का कोई भी कुत्ता इतनी तेजी से कैसे बड़ा हो सकता है?
लेकिन फिर एक ऐसी चीज पता चली जो चिंतित करने वाली थी।
कुत्ते की सिर्फ ऊँचाई और वजन बस ही तेजी से नहीं बढ़े थे। उसके दाँत भी उतनी ही तेजी से बढ़े थे और किसी बड़े शिकारी जानवर के जैसे हो गए। अब परिवार चिंतित हो गया। एक कुत्ता पालने तक तो ठीक है लेकिन इसके लिए अपनी जान कौन जोखिम में डालेगा।
परिवार अब समझ गया था कि क्या करना है ...
प्यारे "छोटू प्यारे ब्लैकी" के मालिक एक जानवरों के डॉक्टर के पास गए जो देखते ही समझ गया कि जानवर क्या था। उसने तुरंत यिलियांग काउंटी पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो वालों को बुला लिया।
परिवार वालों ने उन्हें बताया कि छोटू रोज आराम से दो बाल्टी भरकर पास्ता और फलों की एक पूरी पेटी खा जाता था। उन्होंने उसके दाँत भी दिखाए और बतया कि वह चार पैरों की जगह दो पैरों पर ज़्यादा खड़ा होता था।
इस सबके पीछे के खास कारण था!
वह प्यारा कुत्ता जो अब बड़ा होकर एक विशालकाय बालों से भरा राक्षस बन चुका था असल में एक काला एशियाई भालू था! विश्व संरक्षण संघ (IUCN) के अनुसार , इस भालू को लोग कॉलर बेयर, मून बेयर या तिब्बती भालू भी कहते हैं। इसे लुप्तप्राय प्राणी के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि कई लोग इनके खास पित्त को पाने के लिए अवैध रूप से इनका शिकार करते हैं और इनकी संख्या बहुत घट चुकी है।
अधिकारियों जानवर को अपने साथ ले गए। उम्मीद है प्यारा "छोटू ब्लैकी" जहाँ भी होगा अच्छा होगा!








No comments:
Post a Comment