आंखों में पानी आए बिना प्याज काटने के कुछ रोचक उपाय कौनसे हैं | यहां जानें GK IN HINDI General Knowledge
क्यों आते हैं आंसू | General Knowledge
दरअसल, ऐसे इसलिए होता है क्योंकि प्याज काटने के दौरान एक केमिकल री-एक्शन होता है और उससे गैस निकलती है, जब ये गैस पानी के संपर्क में आती है तो इससे एसिड बनता है ! इस एसिड की वजह से प्याज को काटते वक्त आंखों में जलन होने लगती है और इससे आंखों में आंसू आते हैं, लेकिन प्याज काटने से पहले कुछ छोटे-छोटे उपाय आप अपने घर में अफना सकते हैं !
1). प्याज को ठंडा करके काटें
इसके लिए पहला तरीका आप ये अपना सकते हैं कि पहले प्याज का छिलका उतार लीजिए ! इसके बाद उसे कुछ देर के लिए पानी में डुबा दीजिए ! आधे घंटे बाद पानी से निकाल कर उस प्याज को काटें ! ऐसा करने से आंखों में जलन नहीं होगी, लेकिन पानी में रखने की वजह से प्याज चिपचिपा हो जाएगा, तो उसे पूरी सावधानी से प्याज काटें !
2). विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | General Knowledge
इसके अलावा आप चाहें तो प्याज को छिलकर कुछ देर के लिए उसको विनेगर और पानी के घोल में डुबोकर रख सकते हैं और कुछ देर बाद निकाल कर काट लें ! ऐसा करने से भी आपके आंखों में आंसू नहीं आएंगे !
3). फ्रिज में रखने के बाद काटना
इसके अलावा आप ऐसे भी कर सकते हैं कि प्याज का छिलका उतार लें और उसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें ! इसके बाद प्याज काटें ! हालांकि ये तरीका बहुत ज्यादा प्रचलित नहीं है क्योंकि ऐसा करने से फ्रिज में बदबू आ जाती है !
4). प्याज के ऊपरी हिस्से को काट दें
GK IN HINDI General Knowledge आखिर में आप चाहे तो प्याज काटने का सबका अपना तरीका होता है, लेकिन प्याज काटने का सबसे सही तरीका ये है कि हम प्याज के सबसे ऊपरी हिस्से को पहले काटकर निकाल दें ! ऊपरी हिस्से को काट देने के बाद प्याज काटना काफी आसान हो जाएगा !

No comments:
Post a Comment