धर्मेन्द्र की दोनों बेटियां अजीता और विजेता कहां रहती हैं ? बेटियों ने क्यों नहीं किया बॉलीवुड में काम ?
सारिका स्वरुप- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेन्द्र ( Dharmendra) की 86 साल के हो चुके हैं, फिल्मों में वो कम नजर आते हैं लेकिन फैंस का उन्हें जबरदस्त प्यार मिलता हैं। धरम पाजी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं । बॉलीवुड के गरम धरम की निजी जिंदगी के किस्से भी उनकी फिल्मों की तरह मशहूर हैं। धर्मेन्द्र ने दो शादियां की। उनकी पहली शादी तो तभी हो गई थी जब वो 19 साल के थे।
धर्मेंद्र की पहली पत्नी से उन्हें 4 बच्चे हैं।
पहली पत्नी से दो
बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां अजिता और विजेता हैं।
वहीं 2 मई 1980 को उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से भी उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं।
धर्मेन्द्र की दो बेटियों ईशा और आहना देओल को तो हर कोई जानता है । दोनों हमेशा लाइमलाइट में रहती है और अक्सर अपने पिक्चर्स सोशल मिडिया पर शेयर कर फैन्स से जुड़ी रह्ती है। ईशा देओल ने तो कुछ फिल्मे भी की है तो वही दूसरी तरफ उनकी बेटियां अजिता और विजेता के बारे में कोई नहीं जानता ? वो कैसी दिखती है क्या करती हैं,कहां रह्ती हैं ये भी किसी को नहीं पता। आपको बता दें उनकी दोनों बेटियां अजीता और विजेता सनी देओल से छोटी और बॉबी देओल से बड़ी हैं।
धर्मेन्द्र के दोनों बेटे तो बॉलीवुड में आए लेकिन बेटियां
अजीता और विजेता लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। सनी की बड़ी बहन अजिता की शादी किरण चौधरी से हुई है जो की '1000 Decorative Design From India' नाम की बुक के लेखक रह चुके हैं । उनकी बड़ी बेटी अजीता का निक नेम लल्ली है।
धरम पाजी की दोनों बेटियां अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं । धर्मेन्द्र ने बेटी विजेता के नाम पर ही अपना प्रोडक्शन हाउस खोल रखा है। विजेता फिल्म के बैनर तले उन्होंने कई फिल्में बनाई।
बता दे कि, अजीता और विजेता को कभी भी उनके परिवार के साथ नहीं देखा गया। इन चारों भाई-बहन और उनके माता-पिता की कुछ तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर हैं। जो की काफी पहले कि है, जिनमें ये पूरी फैमिली एक साथ नज़र आ रहे हैं। यहां तक कि हेमा मालिनी की बेटियों ईशा और अहाना देओल की शादी में भी दोनों बहनों को नहीं देखा गया था।
इस साल जनवरी में बॉबी देओल अमेरिका गए थे और वहां बड़ी बहन अजीता से मिलें थे। उन्होंने अपनी बहन के परिवार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं विजेता की हालिया तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं है और ना ही उनकी शादी किससे हुई है इस बारे में कोई खबर है।








No comments:
Post a Comment