Vijay Sales [CPS] IN

Wednesday, December 16, 2020

Flashback - जानिए अब किस हाल में हैं 80 के दशक की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू

 

Flashback - जानिए अब किस हाल में हैं 80 के दशक की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू



80 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में बाल कलाकार का रोल करने वाली बेबी गुड्डू आपको याद है। बेबी गुड्डू उस दौर की सबसे मशहूर चाइल्ड एक्टर थी। बेबी गुड्डू का असली नाम शाहिंदा बेग था। वो फिल्म मेकर एम एम बेग की बेटी हैं। बेबी गुड्डू ने औलाद, समुदर,परिवार, घर-घर की कहानी, मुल्जिम, नगीना और गुरू समेत करीब 32 फिल्मों में काम किया था। 



करीब 3 साल की उम्र में बेबी गुड्डू ने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस किरण जुनेजा बेबी गुड्डू को बॉलीवुड में लेकर आई। उन्हें बाल कलाकार के तौर पर फिल्में दिलवाई। देखते ही देखते बेबी गुड्डू बहुत मशहूर हो गई । 80 के दशक में हर दूसरी फिल्म में वो नजर आने लगी थी। बेबी गुड्डू ने श्रीदेवी, जया प्रदा, अमिताभ बच्चन, जितेन्द्र और मिठुन समेत उस दौर के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। 


1984 में बेबी गुड्डू की पहली फिल्म आई थी पाप और पुण्य। बेबी गुड्डू को पहली ही फिल्म में खूब पसंद किया गया। उस दौर में टूथपेस्ट और सॉफ्ट ड्रिंक के एड में काम किया। फिल्मों और विज्ञापनों की वजह से वो घर-घर में मशहूर हुईं। बेबी गुड्डू को उन दिनों बॉलीवुड के सितारे खूब लाड़ प्यार देते थे। राजेश खन्ना को बेबी गुड्डू इतनी पसंद थी कि उन्होंने बेबी गुड्डू के लिए एक टेलीफिल्म बनाई। बेबी गुड्डू के लीड रोल वाले उस फिल्म का नाम था आधा सच आधा झूठ।



एक बाल कलाकार के रूप में उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई घर परिवार थी। 11 साल की उम्र के बाद बेबी गुड्डू ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। बेबी गुड्डू इसके बाद अपने पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने लगी 



बेबी गुड्डू अब दुबई में रहती हैं। वहां वो अमीरात एयरलाइंस के साथ काम करती हैं। बेबी गुड्डू की अब शादी हो चुकी है। लेकिन बॉ़लीवुड में उनका जो बचपन बीता उसे वो कभी नहीं भूल पाएंगी।



No comments:

Post a Comment