आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा, पति की हो चुकी है मौत, जानें राज।
रेखा-अमिताभ की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है. लेकिन बहुत कम लोग उनके सिंदूर के बारे में जानते हैं. सबके मन में ये सवाल होता है कि जब रेखा के पति की मौत हो चुकी है तो वह आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर रेखा के सिंदूर पर सवाल किए जाते हैं.
रेखा-संजय का अफेयर
यासीर उस्मान द्वारा लिखी गई रेखा की बायोग्राफी ‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में एक्ट्रेस की जिंदगी के कई बातें लिखी गई हैं. जब किताब लॉन्च हुई थी तब ये खबर वायरल हुई थीं रेखा संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं और इसका जिक्र किताब में भी किया गया है.
रेखा ने की थी मदद
यासीर उस्मान ने कहा, ‘रेखा और संजय ने फिल्म 1984 में आई फिल्म ‘जमीन आसमान’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों के अफेयर को लेकर खबरें सामने आई थीं और ऐसी भी अफवाह थी कि दोनों ने शादी कर ली. जबकि संजय दत्त ने खुद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खबर को झूठा बताया.’
यासीर ने भी साफ किया कि रेखा और संजय दत्त की शादी नहीं हुई थी और बॉयोग्राफी में भी ऐसा कुछ नहीं लिखा है. रेखा ने तो सिर्फ संजय की मदद की थी जब वह परेशान थे.
रेखा के सिंदूर का राज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में रेखा के सिंदूर के बारे में पूछा गया था और तभी रेखा ने खुलासा किया था कि वह आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं.
रेखा ने कहा था उनका प्यार अधूरा रह गया और वह अपने अधूरे प्यार के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं. हालांकि उन्होंने अधूरे प्यार के बारे में ज्यादा नहीं बताया था और ना ही किसी का नाम लिया था.





No comments:
Post a Comment