लाइमलाइट से दूर रहते हैं अमिताभ बच्चन के भाई, देश-विदेश में कमाया खूब नाम, जानिए इनके बारे में सबकुछ
पिछली सदी के महानायक कहे गए अमिताभ बच्चन को सिनेमा में 50 साल से ज्यादा का समय हो गया है। बिग बी आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। बच्चन परिवार के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। अमिताभ अपने पूरे परिवार पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ मुंबई के एक आलीशान बंगले 'जलसा' में रहते हैं।
आज हम आपको बच्चन परिवार के एक और शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। वो शख्स हैं बिग बी के छोटे भाई अजिताभ बच्चन। अजिताभ अमिताभ से पांच साल छोटे हैं। उनका जन्म 18 मई, 1947 को इलाहाबाद में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर में हुआ था।
अपने बड़े भाई अमिताभ की तरह उन्होंने भी नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की है। अजिताभ बच्चन भारत के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। इससे पहले वो 15 साल तक लंदन में रहकर बिजनेस करते थे। उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है।
अजिताभ की शादी रमोला से हुई है। वो एक सोशलाइट और बिजनेसवुमन हैं। उन्हें साल 2014 में एशियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। लंदन में उन्हें पार्टियों की शान कहा जाता था। साल 2007 में अजिताभ का परिवार भारत शिफ्ट हो गया। अजिताभ और रमोला के 4 बच्चे (बेटा भीम, तीन बेटियां नीलिमा, नम्रता, नैना) हैं। अजिताभ के बेटे भीम पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। बेटी नैना ने साल 2015 में एक्टर कुणाल कपूर से शादी की है।
अमिताभ और अजिताभ सालों तक एक-दूसरे से दूर रहे लेकिन दोनों अपने-अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। लेकिन दोनों में बेहद प्यार और दोस्ती का रिश्ता है। कमाई की बात करें तो अजिताभ भी बिग बी से पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के शहंशाह की तरह वे भी लग्जरी लाइफ जीते हैं। लंदन में रहकर उन्होंने खूब दौलत और शोहरत कमाई है।





No comments:
Post a Comment